Monday, Dec 11, 2023
-->
after kangana and vivek, amaal malik came in support of priyanka chopra

Priyanka Chopra के सपोर्ट में आए अमाल मलिक, कहा-'हर रोज इसे फेस करता हूं...'

  • Updated on 3/29/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ राजनीति होने लगी थी। उन्हें एक तरफ धकेलने की कोशिश की जा रही थी, जिसके कारण उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड का रास्ता अपना लिया। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड में होने वाली राजनीति  और गुटबाजी पर बहस शुरू हो गई है। अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में  सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक भी उतर आए है।

प्रियंका के सपोर्ट में आए अमाल मलिक
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस के सपोर्ट में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। विवेक अग्निहोत्री और कंगना रनोट के बाद सिंगर अमाल मलिक भी प्रियंका के समर्थन के उतर आ आए हैं। अमाल ने प्रियंका के बयान से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए लिखा कि "कुछ ऐसा ही है जिसे मैं हर रोज फेस करता हूं। जब फैंस मुझसे पूछते है कि आप ज्यादा फिल्में क्यों नहीं करते तो अब आप समझ गए होंगे। बॉलीवुड में गुटबाजी, तलवे चाटना और पावरप्ले की असलियत जल्द ही सबके सामने आनी चाहिए। अब देखिए इतनी शानदार एक्ट्रेस के साथ इन्होंने क्या करने की कोशिश की है।" 


अमाल मलिक ने 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से म्यूजिक कम्पोर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं वह इस साल भी सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' में संगीत दे रहे हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.