Saturday, Sep 23, 2023
-->
aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan-visit-to-sonali-bendre-house

सोनाली से मिलने उनके घर पहुंचे अभ‍िषेक और ऐश्वर्या, देखें तस्वीरें

  • Updated on 1/7/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पिछले महिने न्यूयॉर्क में अपनी खतरनाक बीमारी का इलाज करवा के घर वापस लौटीं सोनाली बेंद्रे की हालत में फिलहाल सुधार देखने को मिल रहा है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ मिल कर नए साल का जमकर जश्न मना रही थीं। इसी बीच कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनसे मिलने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय उनके घर पहुंचे हैं। 

Navodayatimes

बता दें कि ऐश्वर्या और सोनाली लंबे समय से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। वहीं इनके अलावा सोनाली से मिलने सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय भी उनके घर पहुंचे थे। 

Navodayatimes

B'day Special: जब जॉनी लीवर को मुंबई की गलियों में बेचना पड़ा था पैन, जानें दिलचस्प किस्से

बता दें कि भारत वापस लौटने की जानकारी सोनाली ने मुंबई आने से पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दे दी थी। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए ये लिखा था कि 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब लाती हैं। वाकई ऐसा होता है। लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें हुईं। मैं घर वापस लौट रही हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@iamsonalibendre returns back to #mumbai with #goldiebehl after cancer treatment. #sonalibendre #cancer #cancertreatment

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on Dec 2, 2018 at 9:44pm PST

एयरपोर्ट पर उनके पत‍ि गोल्डी बहल भी उनके साथ दिखाई दिए थे। सोनाली की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। इस मुश्किल घड़ी में भी वह अपने आप को सामान्य रखने की पूरी कोशिश करती रहती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं इस खतरनाक बीमारी की ट्रीटमेंट के दौरान सोनाली कई कीमोथैरपी सेशन से गुजर चुकी हैं। इस वजह से उनका लुक काफी बदल गया है। उन्होंने अपने पूरे बाल भी कटवा लिए हैं। बावजूद इसके उनके चेहरे की मुस्कुराहट हर समय कायम रहती है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी हमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।  

B'day Special: 40 की उम्र में भी फैंस के दिलों को घायल करती हैं बिपाशा बसु की ये अदाएं

Navodayatimes

वहीं भारत वापस लौटने के बाद सोनाली आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पेट के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों से तो यही अंदाजा लताया जा सकता है कि वे अपने डोग के बेहद करीब हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.