Monday, Oct 02, 2023
-->
aishwarya-rai-birthday-special-when-aishwarya-started-speaking-against-salman

B'day Spl: कभी सलमान की फैमिली की तरह थीं एश्वर्या, इस वजह से करने लगीं थी नफरत

  • Updated on 11/1/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विश्व सुंदरी एश्वर्या रॉय बच्चन जिन्होंने आज तक अपनी दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बना रखा है। उनकी खूबसूरती की पूरी दुनिया कायल है। ऐश्वर्या 1 नवंबर को 48 साल की हो गईं हैं। इस उम्र में भी ऐश्वर्या 32 की लगती हैं। विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और एक से बढ़कर एक फिल्में दी।

ऐश्वर्या अपने फिल्मी करियर की वजह से तो सुर्खियों में रहीं हैं, साथ ही वे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब चर्चा में बनीं रही। एक समय था जब ऐश्वर्य़ा का सलमान के घर आना जाना और खाना-पीना आम बात थी। ऐश्वर्य़ा, सलमान के लिए परिवार की तरह थीं। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अचानक ऐश्वर्या, सलमान के खिलाफ बोलने लगीं। वहीं अपने भाई के खिलाफ बाते सुनकर सोहेल खान का पारा हाई हो गया।

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने अचानक मीडिया के सामने सलमान के लिए बोला कि सलमान शराब पीते थे और उन्हें अब्यूज करते थे और वह दूसरे को-एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ते थे। साथ ही ऐश्वर्या ने ये भी कहा था- कई बार ऐसा हुआ जब मेरे चेहरे और शरीर पर निशान हुए जिन्हें मैंने मेकअप से छिपाया। इस कारण से मैंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया। 

इन सबके बाद सोहेल से रुका नहीं गया फिर वह मीडिया के सामने आए थे और ऐश्वर्या के खिलाफ बोले थे। सोहेल ने कहा था- ‘अब मीडिया के सामने आकर ऐश्वर्या रो रही हैं। तब क्या था जब सलमान के साथ वह घूमा फिरा करती थीं। हमारी फैमिली मेंबर की तरह हमारे साथ रहती थीं, हमारे घर उनका आना-जाना, खाना-पीना था। तब उन्होंने अपने रिश्ते को सलमान संग कबूल किया था? तब तो ऐश्वर्य़ा ने ऐसा कुछ नहीं किया था। उल्टा ऐश्वर्या ने सलमान को इंसिक्योर फील कराया था।’ 

बता दें कि बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने के बाद वह बच्चन परिवार की बहू बनी। एस समय में ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में कई तरह की भूमिकाएं निभा रही हैं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक नामी परिवार की बहू हैं, एक समझदार पत्नी हैं और एक प्यारी सी मां भी हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.