Sunday, Jun 04, 2023
-->
Ajay Devgn mourns on bhupinder singh death death sosnnt

भूपेंदर सिंह के निधन पर भावुक हुए PM Modi, बोल गए कुछ ऐसा...

  • Updated on 7/19/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा के जाने माने गायक भूपिंदर सिंह (bhupinder singh) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। कल यानी 18 जुलाई को देर रात सिंगर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी मिताली मुखर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सिंगर को पिछले लंबे समय से कई बिमारियों से जूझ रहे थे, जिनमें यूरिनरी इशू भी शामिल था।

वहीं भूपिंदर सिंह के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबा हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक जताया है। 

आज भले ही भूपिंदर सिंह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो और उनके गाने हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे । बता दें कि पांच दशक के लंबे करियर में भूपिंदर सिंह ने 'किसी नजर को तेरा', 'एक अकेला इस शहर में' और 'दिल ढूंढता है' जैसे कई यादगार गाने गाए हैं। स्वर्गीय सिंगर ने लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मोहम्मद रफी और आर डी बर्मन जैसे कई नामचिन गायकों के साथ काम किया है।

comments

.
.
.
.
.