Sunday, Apr 02, 2023
-->
ajay devgn starrer maidaan to release on 17th february 2023

फिर बदली अजय देवगन की Maidaan की रिलीज डेट, ‘अब्दुल रहीम’ की भूमिका में दिखेंगे एक्टर

  • Updated on 10/1/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। फिल्म के लिए नई डेट की घोषणा की गई है । इस बात की जानकारी अजय देवगन ने ट्विटर अकाउंट के जरिएदी है। एक्टर ने लिखा कि ‘एक अज्ञात नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। ‘मैदान’ 17 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।'

बता दें कि फिल्म ‘मैदान’ में अजय ‘अब्दुल रहीम’ की भूमिका मे नजर आएंगे, जो इंडिनय फुटबॉल के फादर के नाम से मशहूर हैं। यह फिल्म अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। अब्दुल रहीम भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रह चुके हैं। वहीं  फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.