नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भोजपूरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। 26 मार्च को फांसी के फंदे पर लटकी मिली आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें मौत का कारण फंदे पर लटकने को बताया गया है। एक्ट्रेस के शरीर पर भी कोई निशान नहीं मिला हैं। हालांकि, पुलिस को एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड व सिंगर समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का शक है।
समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का शक पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव इन रिलेशन में खे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के घर में ही रहते थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। जिस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गई होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा। पुलिस की मांने तो समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा।
एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप शक के आधार पर पुलिस की कई टीमें आरोपी समर सिंह को और उसके भाई संजय सिंह की तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों ही आकांक्षा की मौत के बाद से फरार हैं। पुलिस के अलावा, आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार...
LG और AAP सरकार में IP यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस के उद्घाटन को लेकर...
मोदी सरकार के भरोसे पर मान गए पहलवान, 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित
RBI ने 8 और कंपनियों को विदेशी मुद्रा कारोबार की सतर्कता सूची में रखा
समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को CBI ने...
Meta ने भारत में शुरू की 699 रुपये प्रति महीने में वेरिफाइड अकाउंट...
ICICI बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर को अभियोजित करने की दी मंजूरी : CBI
विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे खरगे और राहुल, 'विभाजनकारी ताकतों' को...
दिग्विजय ने ‘जय सियाराम' के नारे पर जोर देते हुए RSS और BJP पर साधा...
भाजपा के विरोध में एक लहर है, देश के लोग बदलाव चाहते हैं : पवार