नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे के सुसाइड केस की गुत्थी दिन ब दिन उलझती ही जा रही है। अब आकांक्षा की मां ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आकांक्षा की मां ने लगाए ये आरोप आकांक्षा की मां का कहना है कि उनकी बेटी के केस की जांच अदालत की निगरानी में होनी चाहिए। मधु दूबे ने समर सिंह पर आरोप लगाया कि उसने आकांक्षा का अश्लील वीडियो बना लिया था जिससे वह उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। बता दें कि इस केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
आकांक्षा की मां ने अपनी याचिका में कहा कि समर सिंह और उनकी बेटी की मुलाकात लगभग तीन साल पहले हुई थी। उसने अपनी बातों में आकांक्षा को फंसा लिया था जिसके बाद शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध तक भी बना लिए थे। समर ने आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। जिसके बाद वह उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।
आकांक्षा के साथ मारपीट करता था समर एक्ट्रेस की मां ने अपनी याचिका में यहां तक कहा है कि समर आकांक्षा को मारता था और वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। फिल्हाल पुलिस ने समर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी।
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...