Thursday, Sep 21, 2023
-->
al pacino will become father for the fourth time at the age of 83

83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे अल पचीनो, प्रेग्नेंट है 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर

  • Updated on 5/31/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'गॉडफादर' फेम अमेरिकन एक्टर अल पचीनो एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। 83 साल के एक्टर से 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह 8 महीने की प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले अल पचीनो के दो बेटे और एक बेटी है। 

83 साल के अल पचीनो बनेंगे चौथी बार पिता
बता दें कि अप्रैल 2022 में अल पचीनो और नूर को साथ में एक आर्ट गैलरी की ओपनिंग में देखा गया था, जिसके बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भी नूर कई उम्रदाज हाई प्रोफाइल बॉयफ्रेंड्स को डेट कर चुकी हैं। वहीं अब नूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। नूर और पचीनो की उम्र में 54 साल का अंतर है, जिसके लिहाज से देखा जाए तो पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की उम्र के भी ज्यादा बड़े हैं। 

कई उम्रदराज लोगों की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं नूर
साल 2017 में नूर 79 साल के माइक जैगर के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके बाद 2019 में उनका नाम 89 साल के क्लिंट ईस्टवूड के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि नूर ने इस सभी बातों को सिरे से नकारा था और बताया था कि क्लिंट उनके फैमिली फ्रेंड हैं। वहीं अल पचीनो के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमें 'सेंट ऑफ वुमन', 'स्कारफे'स, 'सर्पिको', 'द डेविल्स एडवोकेट' जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टर की 'द गॉडफाद'र सीरीज के फैंस तो दुनियाभर मे मौजूद हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.