Tuesday, Dec 12, 2023
-->
alia bhatt pregnant sosnnt

Alia Bhatt Pregnant: मां बनेने वाली हैं Alia Bhatt, शेयर की ये खूबसूरत फोटो

  • Updated on 6/27/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। बॉलीवुड के कपूर खानदान में बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपूर खानदान की बहु एक्ट्रेस आलिया भट्ट (alia bhatt) रणबीर कपूर (ranbir kapoor) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने थोड़े देर पहले अपने फैंस के ये गुड न्यूज (alia bhatt pregnant)  शेयर किया है।

Alia Bhatt Pregnant: मां बनेने वाली हैं आलिया भट्ट
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है जिसमें वे हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और उनके साथ रणबीर कपूर भी वहां मौजूद हैं। दोनों मॉनिटर में अपने होने वाले बच्चे को देख बेहद खुश हैं। वहीं तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने लिखा है, 'हमारा बेबी जल्द आने वाला है'।

वहीं आलिया के इस फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, टाइगर समेट फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.