नई दिल्ली,टीम डिजिटल। आलिया भट्ट ने जेम्स कैमरन द्वारा उनकी फिल्म ‘RRR’ की तारीफ करने पर जवाब दिया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के एक ट्वीट का जवाब देने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की। RRR ने अभी-अभी बेस्ट फोरिन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड और नाटू-नाटू के लिए बेस्ट सॉंग का अवार्ड जीता है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्वीट को शेयर करते हुए, आलिया ने सोमवार सुबह लिखा, "Ufff what a beautiful morning" एसएस राजामौली की ‘RRR’ ने दो क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीते। पिछले हफ्ते नाटू-नाटू के लिए बेस्ट सॉंग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद यह दूसरी बड़ी जीत है। यह फिल्म साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
RRR में राम चरण और जूनियर एनटीआर प्रमुख हैं और अजय देवगन और आलिया भट्ट भी शामिल हैं। आलिया राम चरण के बचपन के दोस्त और गर्लफ्रेंड के किरदार में थीं और उन्होंने कहानी में एक लीड रोल में थी। RRR दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...
अगर राहुल अयोग्य हैं तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए मोदी पर...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
अडाणी समूह का दावा - प्रवर्तकों ने 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटाकर शेयर...
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी