Wednesday, Sep 27, 2023
-->
Alia Bhatt wore ''Made In India'' dress at Met Gala 2023 event, know its specialty

Met Gala 2023: 1 लाख मोतियों से बनी थी Alia की ड्रेस, इंडिया में हुई तैयार, जानें इसकी खासियत

  • Updated on 5/3/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस साल हो रहे मेट गाला 2023 इवेंट में डेब्यू किया है। इस दौरान वह व्हाइट गाउन पहन रेड कार्पेट पर पहुंची। जिसमें वह बिल्कुल परी की तरह लग रही थी।  आलिया के लुक केआउटफिट की खूब तारीफ हो रही हैं। तो आइए जानते हैं, एक्ट्रेस के इस खास आउटफिट के बारे में पूरी डिटेल। 

 

1 लाख मोतियो से बना आलिया का गाउन
बता दें कि, आलिया ने फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहना था। ये आउटफिट 1 लाख मोतियों से सजाया गया था। इसकी सबसे खास बात ये रही कि, ये गाउन मेड इन इंडिया है। इस बात की जानकारी आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दी है। 

फोटो शेयर कर आलिया ने बताई खासियत
आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा - "एक लाख मोतियों लगाकर उनके इस ड्रेस को डिजाइन किया गया है। मेरा लुक इससे प्रेरित था। मैं कुछ अलग हटकर करना चाहती थी। प्रबल गुरुंग ने इसे डिजाइन किया है। मुझे इस आउटफिट को पहनकर काफी गर्व महसूस हो रहा है।"

जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं आलिया
बता दें कि, आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। वह नेटफ्लिक्स की हार्ट ऑफ स्टोन फिल्म में नजर आने वाली है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज भी होने वाली है। इसके अलावा आलिया रणबीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेंम कहानी में भी दिखेंगी।  
 

comments

.
.
.
.
.