Wednesday, Sep 27, 2023
-->
amrish-puri-famous-dialogue-as-a-villain

bdy spl: विलेन का रोल निभाने के बावजूद हमेशा ही हीरो पर भारी पड़ें अमरीश पुरी

  • Updated on 6/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  मोगैंबो अमरीश पुरी (amrish puri) बॉलीवुड के एक ऐसे विलेन थे जिनको आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता। सभी के दिलों पर राज करने वाले अमरीश पुरी का जन्म आज यानि कि 22 जून 1932 को हुआ था और 12 जनवरी 2005 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday Amrish Puri #amrishpuri #ompuri #bollywood #legendary #villain

A post shared by MD Asif Shaikh (@md_asif_shaikh_) on Jun 21, 2019 at 8:53pm PDT

मोगौंबो खुश हुआ जैसी सुपरहिट डायलॉग से सभी को डराने वाले अमरीश पुरी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी उनका निभाया हुआ एक-एक किरदार सबके दिलों में बसा हुआ है। अमरीश पुरी बिना कुछ बोले ही सिर्फ अपने लुक से और आंखों से डरा दिया करते थे। 

वहीं अमरीश पुरी की कई ऐसी फिल्मे हैं जिसमें उनका विलेन रोल हीरो पर हमेशा ही भारी रहा। आइए जानते हैं कौन कौन सी वो फिल्मे हैं जिसमें अमरीश पुरी के किरदार को अमर माना जाता है। 

'कबीर सिंह' एक असाधारण प्रेम कहानी है: संदीप रेड्डी वंगा

वैसे तो अपनी पहली फिल्म से ही अमरीश पुरी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खतरनाक लुक्स से ये साबित कर दिया था कि वो बॉलीवुड के मंजे हुए खिलाड़ी हैं लेकिन वो सबसे ज्यादा चर्चा में तब आएं जब उनकी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' (mr india) साल 1987 में रिलीज हुई।

फिल्म में हीरो बने अनिल कपूर (anil kapoor) से ज्यादा चर्चा विलेन बने अमरीश की हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday to the india's most relevant and realistic #Villain ever #amrishpuri

A post shared by Bhavesh Rapeswal (@singaa4994) on Jun 21, 2019 at 6:58pm PDT

वहीं साल 1997 में  फिल्म 'कोयला' (koyla) में अपने लुक्स और एक्टिंग से खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। वहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस (box office) पर धमाल मचाया था।

 WWE सुपरस्टार लेसनर ने भेजा रणवीर सिंह को कानूनी नोटिस

Navodayatimes

बॉलीवुड की अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्म रही 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (dilwali dulhaniya le jayenge)  में अमरीश ने काजोल (kajol) के पिता का किरदार निभाया था।

Navodayatimes

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' (karan arjun) में शाहरुख खान (shahrukh khna) और सलमान खान (salman khan) जैसे सुपस्टार होने के बावजूद विलेन बने अमरीश पुरी के किरदार की ज्यादा प्रशंशाह हुई। विलेन का रोल निभाने के बावजूद भी उन्होंने अपने किरदार ठाकुर दुर्जन सिंह से खूब वाहवाही लूटी। 

फिल्म 'नायक' (nayak) में एक खतरनाक नेता का किरदार निभाते दिखें अमरीश पुरी ने अपने शानजदार डायलॉग से विलेन के कद को बढ़ा दिया था। सिर्फ और सिर्फ अमरीश पुरी की वजह से लोगों ने इस फिल्म की जमकर प्रशंसा की थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.