Saturday, Mar 25, 2023
-->
anand pandit underworld ka kabzaa witnesses a phenomenal worldwide opening on day 1

Underworld Ka Kabzaa ने दुनिया भर में की शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

  • Updated on 3/18/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक्शन एंटरटेनर पीरियड ड्रामा फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' बीते कल रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उपेंद्र, किच्चा सुदीप, शिवा राजकुमार और श्रिया सरन जैसे सुपरस्टार हैं। जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरपूर 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की है।

आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड का दुनिया को दिखाने वाली इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की भारी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बेशक धीमी शुरुआत की है लेकिन अब तक के रिस्पॉन्स को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म का वीकेंड शानदार रहने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anand Pandit (@anandpandit)

श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइज और अलंकार पांडियन के सहयोग से आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म वर्तमान में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के सिनेमाघरों में चल रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.