Friday, Jun 09, 2023
-->
Ananya Pandey looked very beautiful in sister''s henna ceremony

बहन की मेंहदी सेरेमनी में Ananya Pandey लगीं बेहद खूबसूरत, ठहर गईं सभी की निगाहें

  • Updated on 3/15/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में इन दिनों कई सितारें शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में स्वारा से लेकर कियारा आडवानी-सिद्धार्थ मल्होंत्रा के बाद अब अनन्या पांडे की कजिन बहुन अलाना पांडे भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जिसके प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। जिसमें सितारों की महफिल जमी है। 

 

बहन की मेंहदी सेरेमनी में अनन्या ने लूटी महफिल
मंगलवार को अलाना की मेंहदी सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। लेकिन इस इवेंट में अनन्या पांडे ने अपने लुक से पूरी महफिल लूट ली। चंकी पांडे की लाडली इस फंक्शन में पिंक और सिल्वर कलर के लहंगे में प्रिंसिस लग रही थीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने ऊपर ऑफ शॉल्डर ब्लाज पहना हुआ था, और मिनिमन मेकअप और मेली पोनी के साथ अपने लुक को कम्पीलिट किया। सभी की निगाहें अनन्या पर ही टहर सी गई थीं।  इस दौरान अनन्या के साथ उनके पैरेंट्स चंकी पांडे, भावना पांडे, बहन रायसा पांडे भी नजर आई। 

 

इस दिन शादी करेंगी अनन्या की बहन अलाना
बता दें कि, अलाना लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे को डेट कर रही हैं। नवंबर 2021 में उनकी सगाई हुई थी। 16 मार्च को अलाना और आइवर मुंबई में शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हल्दी सेरेमनी पांडे परिवार के घर पर होगी।

 

comments

.
.
.
.
.