Monday, May 29, 2023
-->
anil kapoor and anurag kashyap film ak vs ak review

Review: एंटरटेनमेंट से भरी है AK vs AK, सबको पसंद आ रही अनिल- अनुराग की जोड़ी

  • Updated on 12/26/2020

फिल्म: एके वर्सेज एके
निर्देशक: विक्रमादित्य मोटवानी
कलाकार: अनिल कपूर, अनुराग कश्यप 
रेटिंग: 2 स्टार

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अनिल कपूर (anil kapoor) और अनुराग कश्यप (anurag kashyap) की नेटफ्लिक्स (netflix) पर AK Vs AK रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्ट अच्छी है। फिल्म पूरे समय आपको बांधे रखेगी।डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने दर्शकों के लिए कुछ अलग बनाया है। दरअसल, फिल्म में काफी वास्तविकता नजर आती है। फिल्म को जिस तरीके से शूट किया गया वो वाकई काबिले तारीफ है। इसमें अनुराग और अनिल के बीच लड़ाई काफी मजेदार है। आपको लगेगा कि आप एक फिल्म देख रहे हैं और उस फिल्म के अंदर भी एक और 'फिल्म' चल रही है, जो बहुत अलग और दिलचस्प है। अनिल और अनुराग की जोड़ी ने सबका दिल मोह लिया। यह फिल्म साबित करती है कि अनिल कपूर जितने जवान दिखने में हैं उतनी ही जवां उनकी एक्टिंग भी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

कहानी
इसकी खास बात ये है कि इसमें कोई कहानी नहीं है, जो होता है सच में ही हो रहा होता है। जैसे आपने ट्रेलर में देखा है कि अनुराग कश्यप अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को किडनेप कर लेते हैं और अनिल कपूर सोनम को 10 घंटे के अंदर ढूंढना है। बस इसी पर पूरी फिल्म आधारित है। अब अनिल कपूर अपनी बेटी को ढूंढ पाते हैं या नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। फिल्म को बहुत अलग तरीके से शूट किया गया है, जिसे देखना काफी अलग एक्सपिरिएंस रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

एक्टिंग 
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप दोनों ने एक्टिंग बहुत अच्छी की है। फिल्म में अनिल कपूर का गुस्सा, इमोशन और उनके एक्सप्रेशन्स आपको भाव विभोर कर देंगे। वैसे फिल्म में अनिल कपूर के दामाद आनंद आहुजा भी आपको अहम रोल में नजर आएंंगे। वहीं अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी फिल्म में हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर का पूरा परिवार दिख ही जाएगा। 

वहीं विक्रमादित्य मोटवानी ने कहानी को बहुत ही उम्दा तरीके से पर्दे पर उतारा है। यह फिल्म आज के फिल्मकारों को बहुत कुछ सिखाएगी। फिल्म में अनिल कपूर बार-बार कहते हैं कि चालीस साल से मैं स्टार हूं और मरते दम तक रहूंगा। यह बात बिल्कुल सच नजर आती है। अगर यह तय किया जाए कि फिल्म में अनिल ने ज्यादा अच्छा काम किया या अनुराग ने तो इसका जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.