Sunday, Jun 04, 2023
-->
anil-kapoor-bdy-special

Bdy spcl: इस वजह से माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ काम करना किया था बंद

  • Updated on 12/23/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पिछले 4 दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood) में सक्रिय रहने वाले अनिल कपूर (anil kapoor) आज अपना 63वां जन्मदिन (birthday) मना रहे हैं। उनकी भले ही उम्र बढ़ती जा रही है लेकिन दिल और चेहरे से वो एकदम जवां हैं। वहीं बात चाहे एक्शन की करें या रोमांस की या फिर उनकी जबरदस्त कॉमेडी की, उन्होंने हर तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ उन्होंने खुद के अभिनय का लोहा मनवाया। 

गोविंदा और अनिल कपूर की इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा रीमेक, रवीना टंडन भी आएंगी नजर

इस वजह से माधुरी के किया था अनिल के साथ काम बंद
वहीं अपने दौड़ में अनिल कपूर ने धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (madhuri dixit) ने कई सारी हिट फिल्में दी हैं। जिस वजह से दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन कई लोग इस दोस्ती को प्यार समझे लगे थे। ऐसे में दोनों के अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होने लगें। दोनों के अफेयर के किस्से अनिल की पत्नी सुनीता तक भी पहुंचे। लेकिन उन्होंने इसे अफवाह मानकर हमेशा नजर अंदाज किया। वहीं जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो माधुरी ने अनिल कपूर की लाइफ से दूरी बना ली।

बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाया। वह तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' में काम कर चुके हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म 'मि. इंडिया' के लिए शेखर कपूर की पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था। 

इस वजह से 30 साल पहले जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को असलियत में मारे थे 17 थप्पड़

अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे। इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा।

करियर के शुरुआती दौर में ही अनिल मॉडल सुनीता से शादी के बंधन में बंध गए थे, जिससे उनके तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर। सोनम को तो आज भी उसकी सहेलियां अक्सर कहती हैं-योर डैड इज सो हॉट। 

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच CM पद के लिए अनिल कपूर हुए वायरल

सुनीता फेमस मॉडल होने के बाद भी अनिल के साथ बस से घूमती थीं। अनिल अभी स्ट्रगल ही कर रहे थे इसलिए सुनीता ही अनिल का पूरा खर्च उठाती थीं। शादी के बाद सुनीता ने अनिल के करियर को ही अपना करियर मान लिया। उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर घर संभाला और अनिल का साथ दिया।

comments

.
.
.
.
.