नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) 64 की उम्र में भी 30 के लगते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फिलहाल वे सुर्खियो में छाए हुए है, जिसकी वजह है कंगना रनौत (Kangana Ranaut)।
दरअसल, अनिल ने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो ‘कॉफी विद करण (Koffee With Karan)’ में एक बात कही थी, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। वैसे उन्होंने ये बात सिर्फ मजाकिया अंदाज में कही थी।
12 दिसंबर, 2010 को करण एक एपिसोड लेकर आए थे, जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त (Sanjay Dutt) और कंगना रनौत करण के शो में पहुंचे थे। इस दौरान अनिल कपूर से करण ने ‘रैपिड फायर राउंड’ में पूछा कि ऐसी कौन सी महिला है, जिसके लिए वो अपनी पत्नी सुनीता को भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद अनिल कपूर ने तुरंत कंगना रनौत की तरफ देखा और उनका नाम ले लिया। ये सिर्फ मजाक था वैसे अनिल अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।
3 grown men bullying a young self made actress #Kangana so brazenly trying to insinuate things. How embarassed are you after this @AnilKapoor @duttsanjay ? But the girl comes back and nails it! pic.twitter.com/tMIiQBEqiR — Maya (@Sharanyashettyy) July 18, 2020
3 grown men bullying a young self made actress #Kangana so brazenly trying to insinuate things. How embarassed are you after this @AnilKapoor @duttsanjay ? But the girl comes back and nails it! pic.twitter.com/tMIiQBEqiR
आपको बता दें कि साल 1984 में जब दोनों की शादी हुई थी, तब सुनीता कपूर के मॉडल हुआ करती थीं और उनके पिता एक बैंकर थे। अनिल करियर के शुरुआती दौर में थे और स्ट्रगल कर रहे थे। सुनीता फेमस मॉडल होने के बाद भी अनिल के साथ बस से घूमती थीं। अनिल अभी स्ट्रगल ही कर रहे थे इसलिए सुनीता ही अनिल का पूरा खर्च उठाती थीं। शादी के बाद सुनीता ने अनिल के करियर को ही अपना करियर मान लिया। उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर घर संभाला और अनिल का साथ दिया।
बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाया। वह तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' में काम कर चुके हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म 'मि. इंडिया' के लिए शेखर कपूर की पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था।
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...