Saturday, Sep 30, 2023
-->
anita hassanandani maternity photoshoot went viral sosnnt

अनीता ने अपने पति के साथ करवाया Maternity फोटोशूट, तो लोगों ने कहा....

  • Updated on 1/28/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं इन दिनों वह जमकर अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया (social media) पर खूब सक्रिय रहने वाली अनीता अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 

अपनी बेस्ट फ्रेंड अनीता के लिए एकता कपूर ने रखी Baby Shower, वीडियो हुआ वायरल

अनिता हसनंदानी ने करवाया अपना Maternity फोटोशूट
वहीं हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह जमकर अपना बेबी बंप प्लॉट करती हुई नजर आ रही हैं।  दरअसल, अनीता हसनंदानी ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसमें अनीता का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

अपने इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अनिता के खूबसूरत पोज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अनीता ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में कुछ खूबसूरत पंक्तियां लिखी हैं जो आपके दिल को छू लेंगी। 

अनीता ने लिखा है कि 'किसी किताब के रूप में नहीं, किसी poetry में नहीं, अपने भीतर कुछ रच रही हूं, कुछ अनदेखा सा, कुछ रच रही हूं, या कोई मुझे रच रहा है, उसके आने से, जन्म लूंगी मैं, मां के रूप में...'। फैंस को उनका यह फोटोशूट बेहद पसंद आ रहा है तभी अनिता के पोस्ट पर कॉमेंट्स की बाढ़ छाई हुई है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें उनके आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

वहीं उनके पति रोहित ने अनिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अनीता हसनंदानी चेयर पर बैठी हुई हैं और रोहित रेड्डी उनके पीछे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 

'नागिन 4' के क्लाइमैक्स के दौरान दिख रहा था अनीता का बेबी बंप, यहां देखें VIDEO

अपनी बेस्ट फ्रेंड अनीता के लिए एकता कपूर ने रखी Baby Shower
वहीं हाल ही में उनकी बेबी शॉवर की पार्टी रखी गई जिसे की सारी त्सवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खास बात बता दें कि अनीता के बेबी शॉवर की पार्टी उनकी बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर ने रखी थी। वहीं इस शानदार पार्टी के लिए अनीता ने एकता का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने पार्टी की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर और एकता को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'थैंक्यू सो मच हमें होस्ट करने के लिए।' वहीं इस पार्टी में करिश्मा तन्ना, क्रिस्टल डिसूजा, सनाया ईरानी सहित टीवी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। बताते चले कि इस खास मौके पर अनीता ने पीले रंग का गाउन पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.