Monday, May 29, 2023
-->
Ankita lokhande pre wedding celebration with vicky jain sosnnt

प्री-वेडिंग पार्टी में विक्की संग मस्त झूमती दिखाई नजर आईं Ankita, वीडियो वायरल

  • Updated on 12/2/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों इसी महीने 14 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। वहीं शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। इसी बीच अब उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी शुरू हो गया है।

प्री-वेडिंग पार्टी में विक्की संग मस्त झूमती दिखाई नजर आईं Ankita
हाल ही में कपल ने अपने दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकिता विक्की संग मस्त झूमती दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ दिन पहले अपनी बैचलर पार्टी अंकिता ने जमकर धमाल मचाया था।

इस पार्टी के कई सारे वीडियोज सोशस मीडिया पर वायरल हुए थे जहां उन्होंने अपनी गर्ल गैंग संग खूब एंजॉय किया।रिपोर्टस के मुताबिक, अंकिता और विक्की की शादी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होगी। वहीं तीन दिन तक शादी की रस्में चलेंगी। बता दें कि 12 से 14 दिसंबर के बीच सभी रस्में निभाई जाएंगी। 12 को अंकिता की मेहंदी सेरेमनी होगी जिसके बाद 13 को हल्दी और संगीत का फंक्शन रखा जाएगा। वहीं 14 दिंसबर को दोनों सात फेरे लेंगे।

comments

.
.
.
.
.