Monday, May 29, 2023
-->
anurag-kashyap-takes-government-on-citizenship-amendment-bill

स्वरा के बाद अब नागरिकता बिल को लेकर फिर से सरकार पर भड़के अनुराग कश्यप

  • Updated on 12/14/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag kashyap) ने हाल ही में नागरिकता संशोधन विधयेक (CAB) पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि 'यह सब नहीं रुकेगा। उन्होंने इन सब के लिए वोट तक दिया था।  रुकने वाला नहीं है। उन्होंने खुद को इन सबसे अलग कर लिया है। वह अब किसी भी बात का समर्थन नहीं कर रहे हैं।' अनुराग ने आगे ये भी कहा है कि 'हमें यह समझना होगा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। तभी हम एक समाज के तौर पर विकसित होंगे।'

नागरिकता बिल पर स्वरा भास्कर ने दिया विवादित बयान, कहा- 'हैलो हिंदू पाकिस्तान'

बता दें इससे पहले भी  स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ अपना विवादित बयान दिया था।

नागरिकता बिल पर भड़की स्वरा
बता दें स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- भारत में धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता और राज्य धर्म के आधार पर निर्णय नहीं ले सकते। CAB ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है। NRC / CAB परियोजना में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है! नमस्ते हिदुंस्तान पाकिस्तान।

लोकसभा ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को मंजूरी दे दी, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताडऩा के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.