Tuesday, Mar 21, 2023
-->
anushka-sharma-flaunts-her-baby-bump-in-her-latest-instagram-photos-sosnnt

प्रेग्नेंट अनुष्का को बच्चों वाले कपड़ों में देख सेलेब्स ने दिया ऐसा Reaction

  • Updated on 10/19/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (anushka sharma) इन दिनों पति विराट कोहली (virat kohli) के साथ दुबई (dubai) में अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन दोनों की तस्वीरें वायरल होती हो रही हैं। वहीं हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां उनके चेहरे पर गजब का ग्लो देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये फोटोज आग की तरह फैल रही हैं।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही छोटे विराट-अनुष्का की यह मजेदार फोटो

बेबी बंप फ्लांट करती नजर आईं अनुष्का शर्मा
इन तस्वीरों में अनुष्का ने काफी प्यारा ऑउटफिट पहना है जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लांट करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का बेहद क्यूट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह फोटो खूब वायरल हो रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स, हर कोई उनकी इस प्यारी सी फोटो पर कमेंट कर रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pocketful of sunshine ☀️☺️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Oct 18, 2020 at 10:30pm PDT

विराट की टीम RCB की जीत पर अनुष्का ने अपनी प्रेग्ननेंसी को लेकर कही ये बात

बता दें कि अगस्त के महीने में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जहां वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि 'जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा रियल और कुछ नहीं हो सकता है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?' ये भी जानकारी दे दें कि अनुष्का जनवरी के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.