Wednesday, Jun 07, 2023
-->
anushka-sharma-named-peta-person-of-the-year-for-initiatives-in-animal-welfare

अनुष्का शर्मा बनीं, ‘पेटा पर्सन ऑफ द ईयर’

  • Updated on 12/28/2017

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नवविवाहित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ‘पेटा पर्सन ऑफ द ईयर’ खिताब दिया गया है। आपको बता दें अनुष्का शाकाहारी हैं और पिछले काफी सालों से जानवरों के हक में काम कर रही हैं। अनुष्का ने इस साल दिवाली के मौके पर पटाखों से दूर रहने के लिए एक कैंपेन भी चलाया था।

3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये भोजपुरी वीडियो, ये है वजह

अनुष्का ने हर किसी से आग्रह किया था कि जानवर पटाखों से डर जाते हैं, इसलिए दिवाली पर पटाखे न फोड़ें। उन्होंने मुंबई में सामान ढोने वाले घोड़ों के हक में भी बोला था। पेटा के असोसिएट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने कहा, ‘अनुष्का बहुत ही अच्छी एनिमल राइट एक्टिविस्ट हैं।

बर्थडे स्पेशल: 52 साल में भी जवां हैं सलमान खान, वजह हैं उनके ये चार खास शौक

हर किसी को अनुष्का को फॉलो करना चाहिए।’ अनुष्का को इससे पहले साल 2015 में ‘पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटी’ का खिताब दिया गया था। अनुष्का अक्सर एनमिल शेल्टर में जाकर जानवरों के साथ समय बिताती हैं। उनका एक पालतू कुत्ता भी है जिसका नाम डूड है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.