Saturday, Jun 10, 2023
-->
anushka-sharma-only-bollywood-actress-in-forbes-30-under-asia-2018-list

अनुष्का शर्मा की चमकी किस्मत, मिला इतना बड़ा सम्मान

  • Updated on 3/28/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बी टाउन में नयी नवेली दुल्हन बनी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गयी हैं।कुछ दिन पहले तक वो अपनी हॉरर फिल्म 'परी' की वजह से सुर्खियों में थी और अब 'फोर्ब्स 30 अंडर 30' के लिस्ट में शामिल होने की वजह से चर्चा में हैं। इस बार बॉलीवुड इंडस्ट्री से अनुष्का शर्मा एक लौती एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'फोर्ब्स 30 अंडर 30' एशिया 2018 लिस्ट में शामिल किया गया। 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बने सोहा और कुनाल, शेयर की तस्वीरें

इस लिस्ट में नाम आना बॉलीवुड सितारों के लिए सम्मान की बात मानी जाती है। बता दें कि इस लिस्ट में वैसे लोग का नाम शामिल होता जो कि कुछ नया या अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर काम करते हैं या ऐसे लोग जो एशिया को बेहतर बनाने के लिए बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में यश राज बैनर की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें सवश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। कई हिट फिल्में देने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोल लिया है।

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

शख्स को फुटपाथ से उठाकर घर ले आए अमिताभ, दिया यह तोहफा

अनुष्का इस दिनों अपनें आने वाली फिल्में 'सुई धागा' और 'जीरो' की वजह से काफी वयस्थ चल रही हैं। आपको यह भी जानकारी दे दें कि 29 साल की अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बताया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.