Tuesday, Sep 26, 2023
-->
anushka sharma stared at the papas after seeing personal photos said stop it now anjsnt

निजी तस्वीरों को देखकर पैप्स पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- इसे अभी बंद कर दीजिए

  • Updated on 1/7/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इन दिनों अनुष्का शर्मा (anushka sharma) अपने बेबी बंप के लिए खबरों का हिस्सा बनती दिखाई दे रही है  और उनकी कई तस्वीरें भी वायरल  हो रही हैं।

हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अनुष्का ने पैप्स की क्लास लगाते हुए कहा कि फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार निवेदन करने के बाद भी ये हमारी प्राइवेसी दखल देना जारी रखे हुए हैं, इसे अभी बंद कर दीजिए।

इंतजार खत्म! रिलीज हुआ मिस्टर फैसु और रूही सिंह की फिल्म बैंग- बैंग का ट्रेलर

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा ने किसी गलत काम को लेकर आवाज उठाई है इससे पहले भी वो सोशल मीडिया पर नई नई मुहीम छेड़ते हुए गलत चीजों का विरोध करती हुई दिखाई देती रही हैं।बता दें कि पिछले साल अगस्त के महीने में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

जिसके बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जहां वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि 'जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा रियल और कुछ नहीं हो सकता है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?' ये भी जानकारी दे दें कि अनुष्का जनवरी के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। 

फैंस को पसंद आया विराट कोहली का ये Tweet, बनाया ये रिकॉर्ड

विरुष्का के लिए Lucky साबित हुआ साल 2020
कोरोना वायरस ने भले ही पूरी दुनिया को परेशान कर दिया है लेकिन इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ जो हुआ वो काफी खुश हैं।हाल ही में विनुष्का के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विराट अनुष्का का नाम  25 ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की लिस्ट में शामिल किया गया है।

NCB के सामने नहीं पेश हो पाएंगी अर्जुन रामपाल की बहन, वकील ने जारी की सूचना

विराट जल्द बनेंगे पापा 
ग्लोबल डेटा कलेक्शन और एनालिसिस करने वाले प्लेटफॉर्म हाईप ऑडिटर ने एक लिस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने टॉप 25 ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का नाम जारी किया है। इस लिस्ट में  विराटने 11 वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं अनुष्का ने 24वें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। अब अगर बात करें कि इस साल सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले ट्वीट की तो इस साल सबसे ज्यदा लाइक पाने वाले ट्वीट में विराट कोहली (Virat kohli)  के उस ट्वीट का नाम हैं। जिसें उन्होंन अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वो जल्द ही पापा बनने वाले हैं। 

पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.