Friday, Sep 29, 2023
-->
anushka-sharma-went-on-an-outing-with-virat-kohli-and-parents

Virat Kohli और पेरेंट्स के साथ आउटिंग पर निकलीं Anushka, साउथ इंडियन फूड का लिया आनंद

  • Updated on 4/23/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बिजी शेड्यूल से अपने और अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। इन दिनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट ने बेंगलुरु में भी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लिया और उनका हौसला बढ़ाने बेंगलुरु पहुंची अनुष्का के साथ लंच पर गए। इस दौरान अनुष्का के पेरेंट्स और उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स भी साथ नज़र आएं।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साउथ इंडियन फूड का मज़ा लेने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेंट्रल टिफिन रूम पहुंचे। इस दौरान सभी ने साउथ इंडियन फूड इडली-डोसा, सांभर-वड़ा का लुत्फ उठाया।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा ने फैमिली के साथ आउटिंग की कुछ पिक्चर्स इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। जिसमें कपल फैमिली के साथ पोज देता नजर आ रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वो फिर से काम पर लौट आई हैं। जल्द ही अनुष्का ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.