Thursday, Sep 28, 2023
-->
anushka-virat-hosted-dinner-party-for-rcb-team

RCB टीम के लिए Anushka-Virat ने अपने रेस्टोरेंट में रखी डिनर पार्टी, शामिल हुए ये खिलाड़ी

  • Updated on 5/11/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी काफी पॉपुलर है। कपल को काफी लोग पसंद करते हैं। दोनो को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। जैसा की आप जानते हैं कि विराट कोहली एक क्रिकेटर हैं और वे इन दिनों आईपीएल में टीम RCB के लिए खेल रहें हैं। ऐसे में एक्टर ने अपनी टीम के लिए डिनर पार्टी।

विराट और अनुष्का ने बीते साल मुंबई में अपना One8 नाम का एक रेस्टोरेंट खेला था। अपने इसी रेस्टोरेंट में इस कपल ने RCB टीम को डिनर पर इनवाइट किया। इस मौके पर विराट कोहली प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लाइनिंग टॉप के साथ व्हाइट लूज पैंट में कूल नजर आईं।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस मौके पर आकाशदीप, क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा,  सिद्धार्थ कौल,  केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद भी इस डिनर पार्टी में नजर आए। इसके अलावा अनुज रावत विराट की डिनर पार्टी में नजर आएं।

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.