Friday, Sep 22, 2023
-->
arjun kapoor inks tattoo of letter a on his arm for sister anshula shares video aljwnt

VIDEO: अर्जुन कपूर ने हाथ में बनवाया टैटू, मलाइका नहीं बल्कि इस स्पेशल लेडी का लिखवाया नाम

  • Updated on 6/22/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वैसे तो बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (malaika arora) की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है लेकिन क्या आपको पता है कि कोई और स्पेशल लेडी है जो अर्जुन कपूर के लिए बहुत ही ज्यादा खास है। जी हां, अर्जुन कपूर ने अपने हाथ में एक बहुत ही खूबसूरत टैटू बनवाया है जिसमें उन्होंने मलाइका नहीं बल्कि इस स्पेशल लेडी का नाम लिखवाया है।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में इस टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिससे ये सस्पेंस और भी गहरा गया था कि इस टैटू में किसका नाम है। वहीं अब, अर्जुन ने इस टैटू को बनवाते हुए एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही इसमें खुलासा कर दिया है कि उन्होंने इस टैटू में किसका नाम लिखवाया है।

इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे विजय वर्मा, जानिए पूरी डिटेल्स

इस स्पेशल लेडी के अर्जुन ने बनवाया टैटू
अर्जुन ने अपने हाथ में A लैटर का टैटू बनवाया है जिससे लोग यही अंदाजा लगा रहे थे कि अभिनेता ने इसे खुद के लिए बनवाया है। लेकिन फैंस के इस कयास को गलत साबित करते हुए अर्जुन ने बताया कि ये टैटू उनके नाम का नहीं बल्कि उनकी बहन अंशुला के नाम का है। अर्जुन का बहन के लिए ये प्यार फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स को भी बहुत पसंद आ रहा है और सभी इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे अर्जुन कपूर
वर्कफ्रंट की बातें तो,  अर्जुन कपूर जल्दी ही फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को पवन किर्पलानी (Pavan Kirpalani) ने डायरेक्ट किया है और रमेश तोरानी (Ramesh Taurani) ने इसे प्रोड्यूस किया है। ये पहली बार है जब सैफ और अर्जुन एक ही स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।' सैफ और अर्जुन को एक साथ कॉमेडी करते देखना दर्शकों के लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित हो सकता है।

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी और भी दिलचस्प खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.