Friday, Mar 24, 2023
-->
arjun-kapoor-tested-corona-negative-sosnnt

पूरे 1 महीने बाद कोरोना निगेटिव आए अर्जुन कपूर, फैंस से कहा- इसे हल्के में ना लें....

  • Updated on 10/7/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। महामारी कोरोना वायरस (coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस जानलेवा वायरस ने कई बॉलीवुड सितारों को भी अपनी चपेट में लिया है। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया (social media) के जरिए दी थी। 

कोरोना पॉजिटिव मलाइका ने बताई साल 2019-2020 के बीच में अंतर, खूब हो रही है चर्चा

पूरे 1 महीने बाद कोरोना निगेटिव आएं अर्जुन कपूर
वहीं करीब एक महीने तक कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझने के बाद अब अर्जुन ने इस जानलेवा बीमारी को मात दे दी है। अर्जुन अब कोरोना निगेटिव हैं और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं। इस बीत की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Oct 6, 2020 at 10:29pm PDT

उन्होंने अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि ' ये बातते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि पिछले सप्ताह के अंत में मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ जहां रिपोर्ट निगेट‍िव आई। अब मैं पूरी रिकवरी के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और वापस काम पर जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। 

अर्जुन के बाद गर्लफ्रेंड मलाइका की भी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हुई Home Quarantine

इसके अलावा अर्जुन ने अपने फैंस को सतर्क करते हुए कहा कि 'इस वायरस को हल्के में ना लें इसल‍िए मैं आप सभी से इसे गंभीरता से लेने का आग्रह करता हूं। लोगों को समझना चाहिए क‍ि कोरोना वायरस, जवान और बूढ़े सभी को प्रभाव‍ित करता है। इसल‍िए प्लीज हमेशा मास्क पहनें।' पोस्ट में अर्जुन ने बीएमसी को भी धन्यवाद दिया है।  इसके साथ ही उन्होंने उन फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी सलाम किया है जो अपनी जिंदगी दांव पर लगा कर देखभाल कर रहे हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.