Sunday, Mar 26, 2023
-->
arjun-kapoors-grandmother-want-parineeti-chopraand-arjun-kapoor-to-get-married

अर्जुन कपूर की दादी ने ढूंढ ली उनके लिए दुल्हनिया

  • Updated on 9/19/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' जल्द ही बॅाक्स आॅफिस पर रिलीज होने वाली है। जहां एक तरफ अर्जुन कपूर फिल्म की प्रमोशन के लिए काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की शादी को लेकर उनकी दादी काफी चिंता कर रही हैं। तभी तो उन्होंने अर्जुन कपूर के लिए बहू भी ढूंढ ली है। जी हां, वो बहू कोई और नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस का पक्का हुआ रिश्ता

हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि जबसे दादी ने 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखा है, तभी से वह हम दोनों को रियल लाइफ में भी एक साथ देखना चाहती हैं। उन्हें परिणीति चोपड़ा बेहद पसंद है। दादी को हामारी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी ज्यादा अच्छी लगती है। इसलिए वो हमको साथ में देखना ज्यादा पसंद करती है।

अर्जुन ने आगे कहा कि अभी मेरे घर में दो शादियां हुईं है और अभी तो मेरी बहनें अंशुला, जाह्नवी, रिया और खुशी भी बाकी है उनके बाद ही मैं शादी के बारे में सोच सकता हूं। आपको याद दिला दें कि दोनों ने इससे पहले फिल्म 'इशकजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी और र्दशकों ने दोंनो को काफी पसंद भी किया गया था।

 अपने खतरनाक सवालों के साथ लोटे करण, 'कॉफी विद करण' का प्रोमो हुआ रिलीज

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद आप लगभग फिल्म की कहानी का अनुमान लगा लेंगे। फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। इससे पहले विपुल 'लंदन ड्रीम्स', 'एक्शन रिप्ले' और 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्में बना चुके हैं। 

यह फिल्‍म पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्‍म जल्‍दी बन जाने की वजह से अब इसे 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अर्जुन और परिणीति की एक और फिल्म साथ में आने वाली है जिसका नाम है ‘संदीप और पिंकी फरार’। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन राज कुमार गुप्ता की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' और साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.