Friday, Jun 09, 2023
-->
armaan malik second wife reveals how his both wives got pregnant together

यूट्यूबर Armaan Malik की दोनों पत्नियां कैसे हुईं प्रेग्नेंट? दूसरी पत्नी ने बताया पूरा सच

  • Updated on 12/18/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूट्यूबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) इन दिनों जमकर खबरों में छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ने फैंस के साथ अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था। इस खबर से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हर कोई उनसे यही सवाल पूछ रहा कि 'आखिर ऐसा कैसे हुआ? उनके फैंस भी इस बात को लेकर हैरान दिखें। 

दूसरी पत्नी ने बताया कि आखिर कैसे दोनों पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट
वहीं अब अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि 'दोनों पत्नियों ने एक साथ कैसे प्रेगनेंट हुईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने कहा कि 'हमने जब फोटो डाली तो यह बहुत बड़ी न्यूज बन गई कि ऐसा कैसे हो सकते है? लोग हमें ट्रोल कर रहे हैं बिना सच जाने। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है कि हम कैसे प्रेग्नेंट हुए। इसके पीछे एक स्टोरी है कि हम दोनों एक साथ कैसे प्रेग्नेंट हो गए। 

कृतिका ने आगे बताया कि एक ही फैलोपियन ट्यूब होने की वजह से पायल नेचुरली कंसीव नहीं कर सकती थी। महिलाओं में दो फैलोपियन ट्यूब होते हैं। ऐसे में डॉक्टर ने IVF ट्राइ करने की सलाह दी। जब पायल ने  IV ट्राई किया तो उनका पहला रिजल्ट फेल हो गया था। इसके ठीक दो-तीन दिन बाद मेरी ग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। तो हमने फिर से पायल को IVF ट्राई करवाया। दूसरी बार में उसका भी रिजल्ट पॉजिटिव आया। इस तरह हम दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हुए।  बता दें कि साल 2011 में अरमान ने पायल से शादी की थी। इसके बाद साल 2018 में अरमान ने कृतिका ने दूसरी शादी की, जो उनकी पहली पत्नी पायल की बेस्ट फ्रेंड हैं। वहीं तीनों एक साथ हंसी-खुशी एक ही घर में रहते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.