Sunday, Dec 03, 2023
-->
aryan khan girlfriend pic viral

तो चोरी-चुपके इस ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन

  • Updated on 7/25/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान (shahrukh khan) के बड़े बेटे आर्यन खान (aaryan khan) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द लायन किंग' (the lion king) में अपनी अवाज देकर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में शाहरुख ने भी अपनी आवाज दी है। दर्शकों ने आर्यन की आवज को खूब सराहा भी है। वहीं अब खबर आ रही है आर्यन खान चोरी-छुपके किसी को डेट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hair vs Gravity

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on Dec 1, 2017 at 7:59am PST

रणवीर सिंह के फैंस ने इस आदिवासी गांव में पहुंचाई रोशनी

जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर आर्यन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जोकि आग की तरह वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आर्यन किसी लड़की के साथ बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में डांस करते हुए दिखाई दै रहे हैं। 

यूजर्स ने पूछा कौन है ये मिस्ट्री गर्ल 
इस वायरल फोटोज पर अब यूजर्स के कमेंट्स भी आने शुरू हो गए हैं। सभी कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल। तो कई लोग इस लड़की को आर्यन की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक ये लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर है। 

 एक बार फिर रिलीज होगी 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', जानें वजह

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hashtag candid.

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on Nov 7, 2017 at 8:02am PST

आर्यन एक्टिंग नहीं बल्कि फिल्में बनाना चाहते हैं 
वहीं हाल ही में एक इवेंट में जब शाहरूख से पूछा गया कि आर्यन फिल्मों में कब डेब्यू करेंगे। तब जवाब में शाहरूख खान ने साफ-साफ मना कर दिया कि आर्यन हीरो नहीं बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते। वो फिल्में बनाना चाहते हैं। वे निर्देशक बनना चाहते हैं। इसके लिए वे यूएस में ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।' 

बॉलीवुड फिल्मों में फिर नजर आएंगी Bhumika Chawla

आर्यन खान का हुआ था फेसबुक Hack 
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि  किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। जी हां, इस बात की जानकारी खुद आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि 'मेरे फेसबुक अकाउंट से हुई किसी भी एक्टिविटी को इग्नोर करें। अकाउंट हैक हो गया है।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.