Friday, Sep 29, 2023
-->
asim riaz badly injured after goons attack him sosnnt

Video- आसिम रियाज पर हुआ जानलेवा हमला, सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

  • Updated on 8/6/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिग बॉस 13 के पॉपुलर कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस सदमे में हैं। कल बुधवार की रात आसिम पर कुछ लोगों ने हमला किया जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो चुके हैं। 

Asim Riaz का बॉलीवुड डेव्यू! सलमान खान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

आसिम रियाज पर हुआ जानलेवा हमला
इस बात की जानकारी खुद आसिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। दरअसल, कल रात जब वह अपनी साइकल से बाहर निकलें तो बाइक सवार कुछ लोगों ने उनपर पीछे से हमला कर दिया। ऐसे में आसिम को काफी गहरी चोट आई है। आसिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी कई सारी फोटोज और वीडियोज भी शेयर किया है उनके घुटने, पैर और कंधे पर चोट लगी है। 

वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। आसिम के फैंस उनकी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने ये भी कहा कि आसिम को इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। वहीं आज सुबह से ही ट्विटर पर भी #GetWellSoonAsim ट्रेंड कर रहा है। हालांकि अभी तक आसिम के हमलावरों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.