Saturday, Apr 01, 2023
-->
asksrk fan wants his niece vedika to marry shahrukh khan gauri khan son abram aljwnt

शाहरुख के 6 साल के बेटे अबराम के लिए आया शादी का रिश्ता, किंग खान को पसंद आई लड़की!

  • Updated on 4/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किंग खान यानी की शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की तो पूरी दुनिया दीवानी है लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख के बेटे अबराम (Abram) को लेकर भी लोगों के बीच काफी क्रेज है। ये बात तब सामने आई जब हमेशा अपनी क्यूटनेस के लिए लोगों के दिलों और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले अबराम के लिए शादी का रिश्ता आ गया।

जी हां, आप भी ये खबर पढ़कर चौंक गए होंगे कि इतने छोटे अबराम की शादी की बात कैसे हो रही है और शायद आपकी ही तरह शाहरुख और गौरी (Gauri Khan) के लिए भी ये बात इतनी ही चौंकाने वाली रही होगी जब उनके पास ये रिश्ता आया।

करीना कपूर ने अपने मम्मी-पापा की यह रोमांटिक फोटो की शेयर, दी ढेर सारी बधाइयां

6 साल के हैं अबराम, 1 साल की लड़की का आया रिश्ता
शाहरुख के बेटे अबराम अभी महज 6 साल के हैं, वहीं जिस लड़की का उनके लिए रिश्ता आया है वो महज 1 साल की है। लड़की का नाम वेदिका है जो पिछले महीने ही एक साल की हुई है।

शाहरुख को पसंद आई लड़की
इस पूरे किस्से में सबसे खास दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान को ये वेदिका काफी पसंद आई है। शाहरुख ने वेदिका की तारीफ करते हुए कहा- वह बहुत ही सुंदर है।

रोनित रॉय ने टी-शर्ट से बनाया मास्क, देखें उनका यह मजेदार वीडियो

कैसे आया ये रिश्ता
अबराम के लिए ये रिश्ता ट्विटर पर आया है जहां शाहरुख ने #AskSRK का सेशन चलाया। इस सेशन के दौरान ही शाहरुख के एक फैन ने अपनी भतीजी की फोटो भेजी और कहा कि ये मेरी भतीजी वेदिका है और ये अबराम को बहुत पसंद करती है। इसके साथ ही फैन ने पूछा कि क्या हम इनकी शादी कर सकते हैं, अगर शाहरुख दुआएं देंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

इस पर शाहरुख ने वेदिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही खूबसूरत हैं     और ईश्वर उन पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.