Tuesday, Dec 12, 2023
-->
athiya jumped with joy after seeing the brilliant performance of her husband kl rahul

पति KL Rahul का शानदार प्रदर्शन देख खुशी से झूमी Athiya, ससुर Suniel Shetty ने भी की तारीफ

  • Updated on 9/12/2023

नई दिल्ली /टीम डिजिटल। सोमवार यानी 11 अगस्त को देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिक्सत दी और मैच जीत लिया। भारत ने 50 ओवर में 356 रन बनाए। इस मैच में क्रिकेटर केएल राहुल का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। जिसे देख उनकी पत्नी व एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी फूले नहीं समा रहे हैं। 


आथिया शेट्टी ने केएल राहुल लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट
जी हां, एक तरफ जहां पत्नी आथिया अपने पति की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। तो वहीं, ससुर सुनील शेट्टी भी अपने दामाद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आथिया ने पति केएल राहुल के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर कर जीत का जश्न मनाया है। एक्ट्रेस ने टीवी केएल राहुल की फोटो शेयर कर  लिखा- "अंधेरी रात भी खत्म होगी और सूरज निकलेगा। तुम ही सबकुछ हो। आई लव यू।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

ससुर सुनील शेट्टी ने भी की दामाद की तारीफ
वहीं, ससुर सुनील शेट्टी ने भी दामाद के लिए पोस्ट किया। उन्होंने एक ब्लैक हार्ट शेयर कर जीत का जश्न मनाया। इतना ही नहीं बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने आथिया की पोस्ट पर केएल राहुल को बधाई दी है और उनकी तारीफ की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

बता दें कि, आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इसी साल फरवरी में शादी रचाई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.