Tuesday, May 30, 2023
-->
athiya shetty and kl rahul wedding date finalised

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे Athiya Shetty और KL Rahul , यहां होगी ग्रैंड वेडिंग

  • Updated on 12/13/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (suniel shetty) के घर अब बहुत जल्द शहनाइयां बजने वाली हैं। उनकी लाडली बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (K L Rahul) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं। तीन सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों खुलेआम प्यार का इजहार करते हुए दिखते हैं। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तारीख हुई पक्की
ऐसे में अब उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जी हां, बताया जा रहा है कि 21 से लेकर 23 जनवरी के बीच उनकी शादी की तारीख तय होगी। जोरों-शोरों से कपल की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं इस साल के अंत में शादी के कार्ड बटने शुरू होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

सूत्रों के मुताबिक, यह एक बिग फैट वेडिंग होगी जहां हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत सारे फंक्शन साउथ इंडियन स्टाइल में होंगे। वहीं खबरें तो ये भी हैं कि  सुनील शेट्टी बेटी की शादी अपने लैविश खंडाला होम ‘जहान’ में करेंगें। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.