Saturday, Jun 10, 2023
-->
athiya shetty and kl rahul wedding pics and videos went viral

Video: एक-दूजे के हुए Athiya shetty-KL Rahul, कपल ने दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस

  • Updated on 1/24/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। क्रिकेटर के एल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। सोमवार को कपल ने परिवार वालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी की सारी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई, जहां इस इंटीमेट को बेहद ही प्राइवेट रखा गया।

कपल ने दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस
वहीं शादी संपन्न होने के बाद के एल राहुल और अथिया कुछ ही मिनटों के लिए मीडिया से मिलने बाहर भी आए। वहीं इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं, जहां कपल दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने पेस्टल पिंक आउट्फिट पहना था, जिसे डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

वहीं इंस्टाग्राम पर भी कपल ने शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में अथिया ने राहुल का हाथ थामे सात फेरे लिए हैं। पोस्ट पर फैंस लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

तीन साल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आथिया-राहुल
बता दें कि अथिया और केएल राहुल करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने ही अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा था। लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाने लगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी राहुल और आथिया एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.