Wednesday, Mar 22, 2023
-->

'बाहुबली' के प्रभास कर रहे हैं शादी, ये होगी दुल्हनियां!

  • Updated on 10/5/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'बाहुबली' फेम प्रभास की लाखों लड़कियां फैन्स हैं। खासतौर पर फिल्म 'बाहुबली' के बाद से तो लड़कियां उनसे शादी करने को बेताब हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसे सुनकर तो सभी लड़कियों के दिल टूटने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी दिसंबर में सगाई कर सकते हैं।  

Exclusive interview: पिता-बेटे के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है शेफ

फिल्म 'बाहुबली' में भी दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था। दोनों के रिलेशन की खबरें भी काफी चर्चा में थीं। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के दौरान उन्हें 6000 शादी के प्रपोजल भी आ चुके थे, जिन्हें प्रभास ने रिजेक्ट भी किया था।

अब हालां कि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कमेंट नहीं किया है पर ऐसी खबर आ रही है कि प्रभास जल्द ही अपने और अनुष्का के रिलेशनशिप को ऑफिशयली अनाउंस कर सकते हैं। दरअसल, उमैर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इन खबरों को हवा दी है।

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज पर दर्ज हुई FIR

बता दें कि इससे पहले भी दोनों के रिलेशनशिप की काफी खबरें आई थीं लेकिन हर बार प्रभास और अनुष्का ने इन खबरों को गलत ही बताया है। अनुष्का तो कई बार इन खबरों पर भड़क चुकी हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बताएगा। खैर अभी तो इंतजार है की दोनों कब इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.