Friday, Mar 24, 2023
-->
bb14: rubina proved herself the winner of bigg boss 14 won 36 lakh rupees anjnst

BB14: खुद को साबित कर रुबीना बनी बिग बॉस 14 की विनर, जीते इनाम के 36 लाख रूपए

  • Updated on 2/22/2021

​​​​​नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वो कहते न कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। ऐसी एक कोशिश बीती रात रंग लाई है। टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 को उसका विनर मिल गया। सिंगर राहुल वैद्य को पीछे छोड़ते हुए रूबीना (Rubina dilaik) ने बिग बॉस  14 सीजन अपने नाम कर लिया।

रिलीज हुआ 'भेड़िया' का डरावना Teaser, कृति सेनन और वरुण धवन जोड़ी आएगी नजर

मिली 36 लाख रुपए की राशि
 "छोटी बहू" और "शक्ति- अस्तित्व के एहसास की"  से हर किसी के दिलों में राज करने वाली रूबीना दिलैन ने बिग बॉस के घर की तमाम चुनौतियों को पार करते हुए ट्रॉफी और 36 लाख रुपए की धनराशि अपने नाम कर ली है।जब शो को होस्ट कर रहे सलमान खान ने विनर के रूप  में रूबीना के नाम का ऐलान किया तो हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई।

करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म, तैमूर को मिला छोटा भाई

रुबीना ने खुद को किया साबित
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर की सबसे मजबूत सदस्य रही है। वो घऱ में तो अपने पति के साथ आई थी लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही अपना गेम अलग खेला। उन्होंने दोस्ती को ऊपर रखते हुए कई बार दूसरों से पंगा भी लिया। कई बार तो सलमान खान ने भी उनको सुनाया पर वो नहीं रूकी और उन्होंने बीती रात खुद को साबित कर दिया कि वो खुद के दम पर बिग बॉस की विनर बनी है और वो ही इस ट्रॉफी की हकदार हैं।

विजय सेतुपति ने 'MUDDY' का मोशन पोस्टर किया रिलीज़

रूबीना के जीतने के बाद से उनके परिवार दोस्तों समेंत फैंस में खुशी का माहौल है। कई बड़े सितारों ने उन्हें जीत पर बधाईयां दी है। देखें ट्वीट्स-- 

ये हैं टॉप 4 कंटेस्टेंट
शो को मेजबान अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया। दिलैक (33) अपने अभिनेता-पति अभिनव शुक्ला के साथ कार्यक्रम में दिखाए जाने वाले घर में गई थी। वह अक्टूबर में इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही दर्शकों की पसंद रहीं। दिलैक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में अभिनेत्री निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं। तम्बोली तीसरे स्थान पर रहीं जबकि गोनी चौथे स्थान पर रहे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.