नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। KGF चैप्टर 1 से दुनियाभर में जाने जाने वाले एक्टर यश आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ही फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले यश के लाखों फैन है जो उनकी आदाकारी से लेकर उनके लुक्स तक के दिवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में अपना नाम कमाने वाले कन्नड़ एक्टर किस परिवार से आते हैं, उनका असली नाम क्या है? आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं यश से जुड़ी कुछ खास बातें।
दुनियाभर में यश के नाम से जाने जाने वाले एक्टर का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'रॉकिंग स्टार' भी कहके हैं। यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाइएल्स पेड एक्टर्स में से एक हैं। आज इतनी दौलत और शौहरत कमाने वाले यश एक मामूली बस ड्राइवर के बेटे हैं।
जी हां, करोड़ो कमाने वाले यश के पिता अरुण कुमार ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर ड्राइवर काम करते हैं। इतना ही नहीं सुपरस्टार के पिता होने के बावजूद आज भी उनके पिता अपना काम कर रहे हैं।
आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यश कहां से उठ कर आए हैं। यश सब कुछ अपनी मेहनत से पाया है। आज इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके यश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में छोटे पर्दे के सीरियल 'नंदा गोकुला' से की थी। उस वक्त यश को छोटे मोटे किरदार ही मिला करते थे। यश को असली पहचान साल 2010 में कमर्शियल सोलो हिट मूवी Modalasala से मिली। जिसके बाद तो यश ने पीछे मुड कर नहीं देखा।
साल 2018 में आई फिल्म केजीएफ ने तो उन्हें स्टार ही बना दिया। जिसकी वजह से आज वह एक सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Electoral Bonds के खिलाफ याचिकाओं को बृहद पीठ को सौंपने पर विचार...
बेमौसम बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को नहीं पहुंचा ज्यादा नुकसान : कृषि...
अडानी मामले की JPC की मांग पर अडिग विपक्षी दलों ने संसद में किया...
केजरीवाल बोले- पीएम मोदी अगर दिल्ली जीतना चाहते हैं, तो उन्हें पहले...
पंजाब में शांति भंग कर रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की : भगवंत मान
अधीर का PM मोदी से आग्रह: Aadhaar और PAN को लिंक करने की समय सीमा...
होंडा की 2028 तक हर साल एक नया उत्पाद पेश करने की योजना
पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन
दिल्ली, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
राहुल गांधी का ओम बिरला से आग्रह: मंत्रियों के बेबुनियाद आरोपों का...