Friday, Jun 09, 2023
-->
beach sea nora fatehi celebrated her birthday

Video: बीच संमदर Nora Fatehi ने सेलेब्रेट किया अपना बर्थडे, यूं ठुमके लगाती दिखीं दिलबर गर्ल

  • Updated on 2/7/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही य़ (Nora Fatehi) 6 फरवरी को 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अपने इस खास दिन को एक्ट्रेस ने बड़े ही धमाकेदार अंदाज में मनाया। नोरा ने अपने दोस्तों के साथ यॉर्ट पर जमकर ठुमके लगाए। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

 Bday Spl: जब लोग उड़ाते थे Nora Fatehi का मजाक, ऐसे बनी बॉलीवुड की दिलबर गर्ल

नोरा ने शेयर की बर्थडे सेलेब्रेशन की वीडियो
नोरा फतेही ने अपने बर्थडे सेलेब्रेशन की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में नोरा फ्लोरल प्रिंट के टॉप और स्कर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। क्लीप में नोरा को अरैबिक गाने पर बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं लोगों का ध्यान खींचना चाहती थी, लेकिन ध्यान ने मुझे खींच लिया। बर्थडेबिहेवियर। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

वीडियो के देख यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी खूद को रोक नहीं पाए और नोरा के इस धमाकेदार वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लव इट। दूसरे यूजर ने लिखा- आपको एंजॉय करते देखना अच्छा लगता है। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट में फायर और रेड हार्ट इमोजी दिए। 

इन प्रोजेक्ट्स मे नजर आएंगी नोरा फतेही 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, नोरा ने हाल ही में रैप निकी मिनाज के साथ जुगलबंधी की थी। उन्होंने निकी के गाने डर्टी लिटिल सीक्रेट में जैक नाइट के साथ काम किया। वहीं, नोरा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जो उन्होंने इस साल किए हैं। लोग मुझे जल्द ही कमर्शियल फीचर फिल्म में लीड रोल करते हुए देखेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल मैं उन लोगों के साथ काम करूंगी। जिनके साथ मैं हमेशा से बड़े प्रोजेक्ट्स करना चाहती थी। 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.