Tuesday, May 30, 2023
-->
bigg boss 13 weekend ka vaar sultani akhada

Bigg boss 13: सुल्तानी अखाड़े में मायरा ने शैफाली को दिया धोबी पछाड़, सलमान भी हुए इंप्रेस

  • Updated on 10/14/2019

नई दिल्ली/मनीषा ढिन्डोरिया। इस बार 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर से एक घरवाले को एलिमिनेट किया जाना था। इस वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने जहां घरवालों से पूरे हफ्ते की खबर ली वहीं साथ ही खूब हंसी-मजाक भी करते नजर आए। इसी के साथ घर में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़े का आयोजन किया गया और इस बार घर की दो लड़कियों को अखाड़े में कुस्ती लड़ते देखा गया।

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान सिद्धार्थ का मायरा पर वार, कहा- 'तेरी शक्ल से अच्छे तेरे जूते हैं'

सुल्तानी अखाड़े में कुस्ती करती नजर आईं शैफाली और मायरा
जी हां, सलमान खान ने शनिवार को बिग बॉस के घर में आईं दो लड़कियों को सुल्तानी अखाड़े में बुलाया और वो दो लड़कियां थी शैफाली और मायरा शर्मा। इश सुल्तानी अखाड़े में इन दोनों ही लड़कियों ने बड़े ही बेहतरीन तरीके से कुस्ती की। इनकी लड़ाई से सलमान खुद काफी इंप्रेस नजर आए। वहीं इस सुल्तानी अखाड़े की विजेता बनीं मायरा और उनको सलमान खान ने मेडल भी पहनाया।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ डे ने नहीं लगाई बाथरूम की कुंडी तो कोएना ने खोला दरवाजा, देखें वीडियो

घर से बेघर हुईं ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस
इसके बाद घर में इस हफ्ते का एलिमिनेशन हुआ। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि घर से बेघर होने के लिए चार लड़कियां नोमिनेटेड थीं। उन लड़कियों में से एक्ट्रेस दलजीत को घर से बाहर जाना पड़ा। देखा जाए तो दलजीत ने घर में काफी कम समय बिताया लेकिन कहीं न कहीं वो घर में अपनी छाप छोड़कर गई हैं। दलजीत के जाने के बाद घर में कई इंटरस्टिंग टास्क भी हुए।

‘बिग बॉस’को प्रतिबंधित कर सलमान खान पर रासुका लगाया जाए: भाजपा विधायक

इन सेलेब्स ने ली घर में एंट्री
इस वीकेंड पर घर में कई सेलेब्स ने एंट्री ली। जहां एक तरफ सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने घर में आकर कॉमेडी का तड़का लगाया तो वहीं दूसरी ओर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (nawazuddin siddiqui) भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 13 के घर में पहुंचे थे। इसके साथ ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा (Priyank sharma) ने भी घर में शिरकत की और उन्होंने घरवालों को बेहद ही मजेदार टास्क भी दिया।

 

comments

.
.
.
.
.