Sunday, Jun 11, 2023
-->
bigg boss 16 winner priyanka chahar choudhary  won  grand finale

प्रियंका चौधरी ने जीती bigg boss 16 की ट्रॉफी! वायरल हुई ये तस्वीर

  • Updated on 2/10/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस दो दिन दूर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रियंका की फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे बिग बॉस की ट्राफी पकड़े दिखाई दे रहीं है। क्या सच में प्रियंका ने बिग बॉस का यह सीजन जीत लिया है ?

बिग बॉस 16 की विनर बनी प्रियंका
बिग बॉस के इस सीजन में प्रियंका ट्राफी जीतने वाली सबसे मजबूत कंटेस्टेंट है। इस सीजन में प्रियंका मजबूती से अपनी बात रखती आई हैं, जिसके लिए वीडियो जर्नी दिखाते समय बिग बॉस के द्वारा प्रिंयका की तारीफ भी की गई थी। हालांकि वीकेंड के वार में उन्हें सलमान से काफी डांट भी पड़ी थी। 

सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे सोफे प बैठी हैं और उनके हाथ में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी दिखाई दे रही है। बता दें यह फोटो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान ने शेयर की है। साथ ही अर्शी ने प्रिंयका को इस सीजन का विनर बताया है। इस पर अब लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। बिग बॉस के असली विनर का पता तो 12 तारीख को ही पता चलेगा। देखना होगा कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी में से कौन यह सीजन जीतेगा।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.