नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी का सबसे चर्चित रियलिटि शो बिग बॉस 14 अगले महीने 3 अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है। ऐसे में शो को लेकर फैंस के बीच बज बरकरार है। इसी बीच शो को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट्स आते रहते हैं। वहीं शो शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं और इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
बिग बॉस 14 में नजर आएंगी टीवी जगत की यह चर्चित बहू
चैनल ने किया Confirm बताया जा रहा है कि इस बार सिर्फ आधे घंटे के लिए शो को टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इस खबर के बाद बिग बॉस के फैंस के बीच हलचल मच गई है। लेकिन शो के स्पोक्सपर्सन ने इस खबर पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि शो को पहले की तरह ही एक घंटे के लिए टेलीकास्ट किया जाएगा। यह सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं शनिवार और रविवार को रात 9 बजे दिखाया जाएगा। यानी पूरे हफ्ते बिग बॉस दर्शकों का एक घंटे मनोरंजन करेगा।
वहीं बता दें कि इस साल उन्ही लोगों को लिया जाएगा जिनकी इम्यून पॉवर स्ट्रॉग होगी। वहीं कंटेस्टेंट्स की एलिमिनेशन प्रक्रिया भी काफी अलग होने वाली है जोकि शो के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के टेंपरेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर एलिमिनेट किया जा सकता है। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स को हर बार की तरह वीकली पेमेंट नहीं की जाएगी। इस साल कंटेस्टेंट्स को पहले से तय किए गए अमाउंट पर साइन किया जाएगा।
BiggBoss 14: सलमान के साथ पिछले साल का यह विवादित कंटेस्टेंट करेगा शो को होस्ट
बिग बॉस 14 में बड़ा बदलाव बता दें कि पहले बिग बॉस के सदस्यों को उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए हर हफते उन्हें पेमेंट मिलती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। वहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि इस साल बिग बॉस के घर में सिर्फ 5 सेलेब्स की ही एंट्री होगी बाकि आम जनता ही नजर आएगी। BiggBoss 14: सलमान के साथ पिछले साल का यह विवादित कंटेस्टेंट करेगा शो को होस्ट
वहीं रोजाना कंटेस्टेंट्स का टेंपरेचर चेक किया जाएगा। शो के दौरान अगर घर के किसी सदस्य की तबियत खराब हो जाती है तो फिर उसे फौरान घर से बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही उस कंटेस्टेंट को पेमेंट भी नहीं मिलेगी। हालांकि अभी तक इन सभी खबरों की पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन ऐसा हुआ तो इस साल बिग बॉस का शो वाकई में काफी हटके होगा।
Asian Games: PM मोदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी, कही ये बात
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ‘AAP' सांसद संजय सिंह के घर ED के छापे
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता
नौकरी के बदले जमीन घोटालाः कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी को जमानत...
‘न्यूजक्लिक' के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ, HR प्रमुख को 7 दिन की...
Asian Games: देवताले- ज्योति ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में...
भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा
कांग्रेस को प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए,...
नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मामन खान को मिली अंतरिम जमानत
मुख्य सूचना आयुक्त सिन्हा का कार्यकाल समाप्त, उत्तराधिकारी का ऐलान...