Tuesday, Mar 21, 2023
-->
biggest flop film of bollywood in 2022

Year Ender 2022: इस साल इन सुपरस्टार्स की बड़े बजट की फिल्में रहीं फ्लॉप, देखें पूरी लिस्ट

  • Updated on 12/19/2022

नई दिल्ली,टीम डिजिटल।  साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इसके बाद हम लोग एक नए साल में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन इससे पहले हम इस साल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जान लेते है। जैसा कि आपको पता है कि यह साल बॉलीवुड के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इस साल कई साउथ की फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं ,लेकिन ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में है जो अच्छे खासे बजट में तैयार होने के बावजूद दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिरीं। इस लिस्ट में कई बडे़ एक्टर्स की फिल्में भी शामिल हैं, आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-सी फिल्में हैं।

1. लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान हमेशा से अपनी फिल्मों में एक खास पहचान और अंदाज के लिए जाने जाते है लेकिन इस बार उनकी बहुचर्चित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर केवल 60 करोड़ का ही कलेक्शन किया, जबकि फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट में तैयार की गई थी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक थी।

2. अटैक
1 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई, जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत इस फिल्म को करीब 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया। अपने दमदार एक्शन और रोमांचक अंदाज के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और 21.4 करोड़ पर सिमटकर रह गई। 

3. बच्चन पांडे
सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए भी यह साल कुछ ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ है। आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे'  भी फैंस को खुश करने में कामयाब नहीं हुई। 18 मार्च 2022 को रिलीज हुई, इस फिल्म में अक्षय एक कुख्यात गुंडे का किरदार निभाते हैं। 165 करोड़ के बड़े बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 59 करोड़ का कलेक्शन ही करने में कामयाब हो पाई। 

4. रनवे 34
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर 'रनवे 34' को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। कुल 80 करोड़ के बजट में बनी, इस फिल्म ने केवल 41.7 का ही कलेक्शन किया। 29 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म 2015 में दोहा-कोच्ची की इमरजेंसी लैंडिंग पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक्टिंग के साथ निर्देशन भी किया है। 

5. जर्सी
शाहिद कपूर की  'कबीर सिंह' फिल्म के बाद 'जर्सी' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म करीब 80 करोड़ के बजट में तैयार हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह केवल 22.7 करोड़ पर ही सिमटकर रह गई। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

6. हीरोपंती 2
2014 में हीरोपंती फिल्म से टाइगर श्रॉफ और कृति सैनॉन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद इस साल फिल्म का दूसरा पार्ट हीरोपंती 2 लाया गया। तकरीबन 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं कर पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 27 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

7. जयेशभाई जोरदार 
 एनर्जी स्टार रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार भी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यह फिल्म करीब 80 करोड़ के बजट में तैयार हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 17 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

8.शमशेरा 
रणबीर कपूर औऱ वाणी कपूर स्टारर शमशेरा भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाई। 150 करोड़ के बड़े बजट में तैयार हुई, इस फिल्म ने सिर्फ 43 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

 

comments

.
.
.
.
.