Friday, Jun 09, 2023
-->
biggest-party-anthem-of-the-year-slow-slow-is-out-now-sosnnt

2021 का सबसे बड़ा डांस एंथम Slow Slow गाना हुआ रिलीज

  • Updated on 12/7/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता अभिषेक सिंह एक बार फिर संगीत प्रेमियों को लुभाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने म्यूजिक सेंसेशन 'बादशाह' व शानदार सीरत कपूर के साथ कॉलेब्रेट किया है। सही मायने में 2021 का डांस एंथम कहे जाने वाला 'स्लो स्लो' में टॉल, डार्क और हैंडसम अभिनेता को एक अच्छे अवतार में दिखाया गया है। अभिषेक सिंह इससे पहले भी म्यूजिक वीडियो में अपनी कॅरिसमेट प्रजेंस से हमें खुश कर चुके है और यह नया गाना हर पहलू से चार्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाने का हकदार है। 

अभिषेक सिंह ने अपनी सूक्ष्मता को बार-बार साबित किया है, क्योंकि उनके म्यूजिक वीडियो ने वियुरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसका श्रेय उनकी मैग्नेटिक पर्सनालिटी और एक्टिंग स्किल को जाता है। अभिषेक ने 'स्लो स्लो' में बादशाह के साथ कॉलेब्रेट किया है, जो इंडियन म्यूजिक सिनेरियो के सबसे बड़े नामों में से एक है!  आईएएस अधिकारी को सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए व एक उपलब्धि से दूसरी उपलब्धि की ओर तेजी से बढ़ते हुए देख कर बहुत अच्छा लगता है। अभिषेक निश्चित रूप से देश में टॉप रेटेड म्यूजिक वीडियो में शामिल होने वाले सबसे पसंदीदा स्टार बन गए हैं! 

उत्साहित अभिषेक ने साझा किया, "इस तरह के एनर्जेटिक और मेलोडियस गीत - स्लो स्लो का हिस्सा बनना अद्भुत है। यह तीसरा म्यूजिक वीडियो है जिसके लिए मैंने शूटिंग की है और मैं इस सम्पूर्ण अनुभव को पसंद कर रहा हूं! बादशाह एक प्रिय मित्र हैं और उनके साथ कॉलेब्रेट करना वास्तव में एक सम्मान की बात है। हमें पूरा विश्वास है कि यह फुट-टैपिंग सॉन्ग और इसका वीडियो दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा।” 

'स्लो स्लो' लॉन्च होने के बाद से ही वाहवाही बटोर रहा है। बादशाह की जादुई आवाज और अभिषेक सिंह के शानदार प्रदर्शन ने इसे पूरी तरह से चार्टबस्टर बना दिया है!

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.