Monday, May 29, 2023
-->

बिपाशा हुई दिल्ली की जहरीली गैस का शिकार

  • Updated on 11/9/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल)। दिल्ली की जहरीली गैस से न केवल दिल्ली वाले बल्कि बॉलीवुड भी परेशान है। दिल्ली की इस जहरीली गैस का असर फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु पर भी हो गया है। दरअसल, बिपाशा को दिल्ली में थोड़ी देर रुकने की वजह से गले में इंफेक्शन हो गया है।

500 और 1,000 के नोट बंद, बॉलीवुड ने दिया PM का साथ

हाल ही में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई जा रहीं थीं। लेकिन मुंबई जाने से पहले दोनों दिल्ली में करण के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे।

Exclusive Interview : म्यूजिक, मस्ती का फुल पैकेज है 'Rock On 2'

दिल्ली में बिपाशा की तबीयत खराब हो गई। बिपाशा को दिल्ली की जहरीली गैस के चलते गले में दर्द होना शुरू हो गया था। गले के दर्द के बाद पता चला कि उन्हें गले में इंफेक्शन है। बिपाशा ने भी दिल्ली के इस जहरीली गैस को लेकर चिंता जताई।

 

Help! #delhismog ! Came back from Delhi with a horrible throat pain! It's really scary the conditions out there!

A video posted by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on Nov 8, 2016 at 5:56am PST

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने एक मक्स को पहना है। उन्होंने पोस्ट में लिखा की दिल्ली के प्रदुषण के कारण ऐसा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.