नई दिल्ली,टीम डिजिटल। अदिति राव हैदरी फिल्मों में कई अहम किरदार निभा चुकी हैं। बहुत लोगों को यह मालूम नहीं होगा कि, अदिति शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। एक्टिंग के अलावा अदिति सिंगिंग और डांसिंग में भी पारंगत हैं। उन्होंने बकायदा इसकी ट्रेनिंग ली हुई है। बॉलीवुड में डेब्यू से करने से पहले अदिति, साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी है। अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ जो अब तेलंगाना में है। उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
अदिति का जन्म हैदराबाद में साल 1985 में हुआ था। वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी भी, असम के राज्यपाल रह चुके हैं। आदिति की मां भी राजघराने की थीं। उनके नाना जी रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।
आदिति की मां ने लव मैरिज की थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। जिस समय उनके माता-पिता अलग हुए तब उनकी उम्र महज दो साल थी। तलाक के बाद पिता अदिति को साथ में रखना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मां का साथ चुना। एक इंटरव्यू के दौरान अदिति ने खुद इस बात का खुलासा किया था। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका हैं। वहीं, अदिति भरतनाट्यम में पारंगत हैं। बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि 17 साल की उम्र में ही अदिति एक एक्टर को डेट करने लगी थीं।
36 साल की अदिति का नाम कई लोगों से जुड़ा। हालांकि वह अपनी लव लाइफ पर बात करन पसंद नहीं करतीं। 17 साल की उम्र में अदिति एक्टर सत्यदीप मिश्रा पर दिल दे बैठीं। सत्यदीप फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के कुछ समय बाद शादी कर ली थी। साल 2012 में कपल अलग हो गया। हालांकि अदिति ने अपनी शादी और तलाक को लंबे समय तक छुपाए रखा। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 2009 में शादी की थी। 2013 में अदिति ने एक इंटरव्यू में माना था कि, शादी के दो साल बाद वो अलग हो गए। खबरें है कि अदिति और ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार साथ स्पॉट हुए हैं।
बजट 2023 - दिल्ली पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मिला 11 हजार करोड़ से...
अडाणी के मुद्दे को संसद में संयुक्त रूप से उठाने पर विपक्षी दल सहमत
क्रिप्टो मुद्राओं के नियमन पर जी20 में नीतिगत सहमति बनाने की कोशिशः...
SAT ने सत्यम घोटाले में राजू बंधुओं पर रोक के SEBI आदेश को निरस्त...
अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश
सुप्रीम कोर्ट ने चेताया - हमारे आदेश के बावजूद नफरती भाषणों पर कोई...
अडानी प्नकरण पर चुप भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी, नगालैंड में...
कानून मंत्री रीजीजू ने कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीशों की श्रेणियों का...
मोदी सरकार ने बजट 2023 में IIM का घटाया अनुदान
अडाणी प्रकरण को लेकर CM गहलोत का तंज- कर्मचारियों को शेयर बाजार के...