Saturday, Sep 23, 2023
-->

सुरों की मल्लिका अल्का याग्निक ने इन गानों से बिखेरा अपनी आवाज का जादू

  • Updated on 3/20/2017

Navodayatimesई दिल्ली/टीम डिजिटल। 20 मार्च को सुरों की मल्लिका अल्का याग्निक का बर्थडे होता है। आज वे 51 साल की हो गईं  हैं। एक समय वो था जब फीमेल सिंगर का मतलब सिर्फ अल्का याग्निक ही होता था। यह दौर साल 1990 से सगभग 2000 तक रहा। अल्का को बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए करीब 8 साल तक स्‍ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अल्का को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली।

खुद के लिए लड़ना सिखाती है नीरज पांडे की फिल्म ‘ नाम शबाना’

दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी अल्का याग्निक, दर्जनों भाषाओं में गीत गाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमाम भारतीय भाषाओं में कई हिट गाने दिए हैं। अल्का अब तक 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

Navodayatimes

'खलनायक' के उनके गाए गीत 'चोली के पीछे क्या है' पर बहुत ही बवाल मचा था। तब लगभग 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने इस गीत के खिलाफ आंदोलन चला कर इसका विरोध किया था। इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ कि इस एक गाने के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड दो सिंगर्स को दिया गया- इला अरुण और अल्का याग्निक। 

सुनील ग्रोवर से लड़ाई पर फैंस ने कपिल को कुछ ऐसे लताड़ा

अल्का ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी। फिलहाल उनके कोई बच्चे नहीं हैं। अल्का या‌ग्निक कुछ समय से गाने नहीं गा रही हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.