Thursday, Jun 01, 2023
-->

B'Day Special: बॉलीवुड में इस कदर छाया था हनी सिंह का जादू

  • Updated on 3/15/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड सिंगर, रैपर और एक्टर हनी सिंह आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह का नाम ऐसे स्टार्स में गिना जाता है, जो बच्चे-बच्चे के बीच पॉपुलर हैं। बॉलीवुड में रैप गानों का ट्रेंड शुरू करने वाले हनी सिंह ही हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं  उनकी कुछ खास बातें-

1. हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह ने ट्रिनिटी स्कूल ऑफ यूके से म्यूजिक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी।

Navodayatimes2. हनी सिंह का सुपरहिट गाना 'धीरे धीरे से' यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। भारतीय संगीत के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है। यह गाना फिल्म 'आशिकी' के गाने का रीमेक वर्जन है। इसके पहले भी हनी सिंह के 'ब्लू आइज ', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बिट' जैसे गाने सुपरहिट हो चुके हैं।

Navodayatimes3. फिल्म 'शकल पे मत जा' में पहली बार गाए गए अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए। फिल्म 'मस्तान' में गाना गाने के लिए उन्हें 7 मिलीयन पे किया गया, जो कि बॉलीवुड में किसी गायक को दिया जाने वाला अब तक का सर्वाधिक अमाउंट है।

4. खबरें थीं कि इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए और रिहैब सेंटर में इलाज करा रहे हैं। लेकिन हनी सिंह ने इन बातों का खंडन किया।

 B'day Special: बॉलीवुड के एक्शन किंग रोहित शेट्टी खुद हैं बेहद शर्मीले

5. हनी सिंह ने बताया कि वे बायपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए थे। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान उन्होंने चार डॉक्टर्स बदले। बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना
पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे वो बर्बादी की ओर जा रहे हैं। हनी फिलहाल ठीक हैं लेकिन अभी वे कोई गाना नहीं गा रहे हैं।

Navodayatimes6. हनी सिंह की शादी उनकी दोस्त शालिनी से हुई। शालिनी और हनी सिंह एक साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हनी सिंह म्यूजिक डिग्री के लिए लंदन चले गए थे। हनी सिंह जब लंदन से लौटे उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.