Thursday, Mar 30, 2023
-->
bithday special when jackie shroff slapped anil kapoor 17 times

B'day, Spl: जब जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को मारे थे 17 थप्पड़, फिल्म निर्माता ने खोला था राज

  • Updated on 12/24/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल का जन्म 24 दिसंबर 1954 में महाराष्ट्र के चैम्बुर में हुआ था। अभिनेता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपनी हर फिल्म में उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल किए हैं। आज उनके खास मौके पर बताते हैं कि अनिल ने एक परफेक्ट शॉट पाने के लिए 17 थप्पड़ झेले थे। 

एक सीन के अनिल कपूर ने थाए थे 17 थप्पड़ 
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। उनमें से एक नाम अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ का भी है। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की है। जिनमें 'राम- लखन', 'त्रिमूर्ति, युद्ध', 'अंदाज अपना', 'रूप की रानी चोरों का राजा' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इनकी जोड़ी को इंडस्ट्री में कई साल हो चुके है। ऐसे में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इनका 30 साल पुराना राज खोला था। 

फिल्म निर्माता विनोद चोपड़ा ने खोला था राज
विनोद चोपड़ा ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि फिल्म परिंदा के लिए अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ से 17 थप्पड़ खाए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विनोद चोपड़ा ने लिखा- अनिल कपूर हमेशा ही अपने काम के प्रति निष्ठावान रहते हैं जब बात बेहतरीन शॉट की हो। एक परफेक्ट शॉट पाने के लिए अनिल कपूर ने 17 रिकेट लिए। 

फिल्म परिंद के लिए दिया था परफेक्ट शॉट
फिल्म परिंदा में एक सीन था जिसमें जैकी को अनिल कपूर को थप्पड़ मारना था। सीन में जैकी और अनिल के बीच बहस हो रही होती है। इस दौरान गुस्से में जैकी को अनिल को जोर से थप्पड़ मारना था। जिसकी वजह से अनिल ने परफेक्ट शॉट के लिए 1 नहीं बल्कि 17 बार थप्पड़ खाए थे। 

जैकी श्रॉफ ने बताई वजह
सीन को लेकर जैकी ने बताया था कि- 'अनिल उस दर्र को सीन में दिखाना चाहता था कि उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया। पहला शॉट ही ठीक हो गया था और चेहरे के भाव भी एकदम ठीक मिल गए थे। अनिल ने कहा नहीं एक और। इस तरह से 17 थप्पड़ एक सीन के लिए मारे। खास बात यह गै कि उसे सही से थप्पड़ मारना पढ़ता था क्योंकि इसका रिएक्शन हवा में आता नहीं है।'
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.